सीएम योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को दो दिन के दौरे पर नोएडा आएंगे  

 नोएडा 
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर रात्रि प्रवास के लिए गौतमबुद्धनगर जिले में आ रहे हैं। वह 21 सितंबर को जिले में आएंगे और रात्रि प्रवास भी करेंगे। दो दिन में एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के कार्यों की भी समीक्षा, लोगों से मुलाकात के अलावा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की विधिवत सूचना मिल गई है। योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को जिले में आएंगे और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में उनका रात्रि प्रवास रहेगा और यहां पर वह विभिन्न लोगों से भी मिलेंगे। 

इसके बाद 22 सितंबर की सुबह दस बजे वह सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए दादरी के मिहिर भोज महाविद्यालय में पहुंचेंगे और यहां से वह धौलाना जायेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों और संगठन के लोगों को दिशा-निर्देश देंगे और चुनावी तैयारियों को भी परखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *