छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल की साधारण सभा की बैठक 21 को

रायपुर
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की साधारण सभा की बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की अध्यक्षता में 21 सितम्बर को अपरान्ह 1 बजे से छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में साधारण सभा के सदस्य उच्च शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, सचिव वित्त, सचिव संस्कृति, सचिव धर्मस्व, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, मिशन संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन और सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् को आमंत्रित किया गया है।

साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के आय-व्यय के आॅडिट का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम द्वारा सत्र 2021-22 में संस्कृत डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में संस्कृत विषय प्रारंभ किए जाने, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम में बोर्ड की कक्षाओं- 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की अनुसूची में पृथक-पृथक पूर्णांक किए जाने, कक्षा 12वीं ओपन स्कूल सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में संस्कृत विषय लागू करने पर चर्चा के साथ ही सत्र 2020-21 में नवीन संस्कृत विद्यालयों के लिए बजट मांग का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *