खैरागढ़ नगर पालिका मतगणना के दौरान तोडफोड़, पूर्व सीएम के भांजे पर एफआईआर दर्ज

राजनांदगांव
खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ खैैरागढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रिटर्निंग आॅफिसर ने अपने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया था कि विक्रांत सहित 10 लोगों ने मतगणना केंद्र के अंदर घूसकर तोडफोड़ करते हुए कई कुर्सियों को तोड़ दिया था।

खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। 20 वार्डों वाली इस पालिका में 10 पर भाजपा को जीत मिली, जबकि 9 कांग्रेस के खाते में गईं। वहीं वार्ड-4 में टाई हो गया। दोनों ही प्रत्याशियों को 387 वोट मिले। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। उनकी मांग पर दोबारा गिनती हुई तो भाजपा उम्मीदवार कैलाश नागरे का एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया को विजयी घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी के जीत की घोषणा होते ही भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भांजे व  जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ अन्य भाजपाई नारेबाजी करते हुए मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए। उन्होंने वहां तोडफोड़ शुरू कर दी। मतदान केंद्र में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया, इसके बाद बाहर ही बैठ कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रिटर्निंग अफसर की ओर से अज्ञात और पुलिस की ओर से नामजद एफआईआर दर्ज किया गया, लेकिन आज पुलिस ने विक्रांत सिंह सहित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *