ऊर्जा मंत्री ने रात 12 बजे किया विद्युत उप केंद्र का निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गत दिवस रात 12 बजे रायसेन में  विद्युत उप केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर सहायक यंत्री को निलंबित करने और जूनियर इंजीनियर की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

तोमर ने मुखर्जी नगर में जर्जर ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस करने और कंट्रोल रूम को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यार्ड में लाइट नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।       

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिले समय पर वेतन

 ऊर्जा मंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इन्हें समय पर वेतन का भुगतान करवाने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दोराहा में सुनी समस्याएं

ऊर्जा मंत्री तोमर ने आज सीहोर जिले के दोराहा में लोगों से चर्चा कर बिजली की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने  अधिकारियों को लाइन मेंटेनेंस करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *