IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीख तय

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों की बोली लगाने के इच्छुक लोगों के लिए 17 अक्टूबर का दिन खास साबित हो सकता है। ऐसे में जब दुबई में आईपीएल 2021 के फाइनल और मस्कट में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने के बीच बस दो दिनों का फर्क है, इस बात की प्रबल संभावना है कि आईपीएल टीमों की बोली भी इन दोनों शहरों में से किसी एक में लगे। इसके अलावा आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन अगले साल जनवरी में हो सकता है। समझा जाता है कि बीसीसीआई ने संभावित बोली लगाने वालों से कहा है कि इसकी आखिरी तारीख और जगह के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। 'क्रिकबज' के मुताबिक, बीसीसीआई ने पार्टियों को तीन तारीखें बताई हैं, जिसमें 21 सितम्बर, 5 अक्टूबर और 17 अक्टूबर शामिल हैं। उम्मीद है कि इस पर 21 सितम्बर तक कहानी स्पष्ट हो जाएगी। मौजूदा टीमों द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन करने पर भी इस समय बीसीसीआई चुप है। यह समझा जाता है कि बोर्ड दो रिटेंशन और दो राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की परमिशन दे सकता है, जिसमें टीमें भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को बैलेंस करके अपने पास रख सकती हैं। रिटेंशन पर पूरी डिटेल्स नवंबर में घोषित होने की उम्मीद है।

इस समय एक आईपीएल टीम टोटल 14 लीग मैच खेलती हैं, जिसमें वह सात मैच घरेलू मैदानों पर खेलती है और बाकी बचे सात मैच बाहर खेलती है। टीमों की संख्या बढ़ने पर संभावना है कि लीग मैचों की संख्या भी बढ़े, लेकिन इंटरनेशनल शेड्यूल के बीच आईपीएल के लिए बड़ी विंडो न होने की वजह से बीसीसीआई 18 लीग मैचों का ऑप्शन खुला रखते हुए 14 मैचों पर ही फोकस करना चाहेगी। उपलब्ध विंडो के आधार पर लीग मैचों की कुल संख्या 74 या 94 हो सकती है। अगले साल जब मीडिया राइट्स का मौजूदा चक्र खत्म हो जाएगा, तो 74 मैच होंगे जिनमें सभी टीमों को दो ग्रुप के फॉर्मेट में सात मैच घरेलू मैदान और सात मैच बाहर खेलने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *