नाबालिग बच्चे की चाकू गोद कर हत्या

नई दिल्ली
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार रात 14 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने किशोर के गले, पेट, हाथ, कमर पर करीब 1 दर्जन से ज्यादा वार किए, जिससे पेट से आंत बाहर निकल गई। मामले की सूचना मिलने पर दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार राम सवा दस बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनके भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई से मिले पते के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस टीम ने जो देखा वह हैरान करने वाला था। शव पटरी के बीच में पड़ा था। इससे पहले कि इस पटरी से कोई रेलगाड़ी गुजरती, पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर पटरी के बीच से शव को हटाया। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर वहीं का मुआयना किया गया। साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसके बाद शव को डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शव पटेल नगर से दया बस्ती की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर मिली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या का कारण क्या है। इसके लिए पुलिस पीड़ित पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि रेलवे पटरी के किनारे किसी बस्ती में कोई सीसीटीवी कैमरा तो नहीं है, ताकि वहां मिलने वाले फुटेज के आधार पर आरोपितों के बारे में पता किया जा सके। पुलिस टीम किशोर के बारे में यह भी पता कर रही है कि क्या पूर्व में इनकी किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं चल रही थी। हाल फिलहाल यदि इनका किसी से झगड़ा हुआ हो, इस बारे में पुलिस टीम पता कर रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *