तहसीलदार की टीम पर हुए हमले को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

बलरामपुर
रेत के अवैध उत्खनन को लेकर माफियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से खौफ खाए माफिया के लोगों द्वारा तहसीलदार और उनकी टीम पर जान लेवा हमला किए जाने की सूचना मिले ही जिला कलेक्टर के साथ ही पुलिस कप्तान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा कानून सर्वोपरि उससे उपर कोई नहीं।

घटनास्थल पहुंचे जिला कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस कप्तान रामकृष्ण साहू ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से चर्चा भी की। दोनों अफसरों ने संयुक्त रूप से कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि हमने तहसीलदार से बात कर पूरी जानकारी ली है और इसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है। कानून सर्वोपरि हैं तथा कोई भी इस से ऊपर नहीं है प्रशासन व अधिकारी मनोबल के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा प्रशासन व पुलिस के लोग आगे भी अपना काम करेंगे साथ ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा अधिकारियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है तहसीलदार विनीत सिंह ने थाना प्रभारी सनावल को पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध विधि संगत धाराओं में एफ आई आर दर्ज करने को कहा है, जिस पर कार्यवाही जारी है।

तहसीलदार विनीत सिंह ने पत्र के माध्यम से पूरे घटना का विवरण दिया है जिसमें घटना सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिशूली का है, जहां वे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपनी टीम के साथ अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी टीम पर अजीत, मनमोहन, पिंटू सिंह व विजय यादव द्वारा हमला किया गया जिस पर उन्होंने यथोचित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को रामचंद्रपुर तहसीलदार विनीत सिंह अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान उन पर व उनकी टीम पर अजीत सिंह, मनमोहन सिंह, पिंटू सिंह, विजय यादव व अन्य के द्वारा हमला किया तथा शासकीय दायित्व के निर्वहन कार्य  में बाधा पहुंचाई। शासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *