एसबीआई की इस जमा योजना का आज अंतिम दिन, कल से नहीं उठा पाएंगे इसका फायदा
नई दिल्ली
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज अपनी एक विशेष योजना को बंद करने जा रहा है। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए एसबीआई ने पिछले महीने एक सीमित अवधि की विशेष जमा योजना शुरू की थी, जिसे 'प्लेटिनम जमा योजना' कहा जाता है। 15 अगस्त 2021 को प्रभावी हुई यह योजना आज (14 सितंबर 2021) समाप्त हो जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आज आखिरी दिन है। SBI प्लेटिनम जमा योजना ग्राहकों के लिए अतिरिक्त ब्याज लाभ के साथ आई है। इस योजना के तहत बैंक के ग्राहक विभिन्न सावधि जमा पर 15 आधार अंक (बीपीएस) तक का लाभ अर्जित कर सकते हैं।
