कृषि मंत्री पटेल ने वीडियो कॉल कर जाना मरीजों का हाल-चाल

भोपाल
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल निरंतर जनता के सम्पर्क में बने रहते है। जब पटेल क्षेत्र में नही होते है तब भी जनता का हाल-चाल दूरभाष और वीडियो कॉलिंग से जानते रहते है। रविवार को पटेल ने हरदा के लीलाधर बांके को जिला अस्पताल भेज कर मरीजों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही डेंगू के मरीजों की भी समूचित प्रकार की देख-रेख किया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री पटेल ने लोगों से कोरोना और डेंगू से बचाव के लिये सावधानियाँ बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *