भाजपा विधायक के ट्वीटर एकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल

सुलतानपुर
जिले के जयसिंहपुर (सदर) विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक सीताराम वर्मा के ट्विटर अकांउट से प्रदेश की योगी के सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। पोस्ट को सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी वायरल कर दिया गया है। विधायक सीताराम वर्मा के ट्विटर अकांउट से वायरल हुई पोस्ट दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। वायरल पोस्ट में तरह-तरह के कमेंट भी किए गए हैं। इस बारे में विधायक सीताराम वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मेरे द्वारा नहीं भेजा गया है। मेरे मोबाइल को किसी ने हैक करके भेजा है। जो गलत है। इसकी छानबीन कराई जायेगी।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *