चित्रों में उकेरे गए भगवान गणेश की आनलाइन प्रदर्शनी

रायपुर
महाकौशल कला परिषद के नेतृत्व में देश के लोक कलाकार व प्रतिष्ठित कलाकारों की 75वीं अखिल भारतीय गणेश कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आनलाइन किया गया। महाकौशल कला परिषद की फेसबुक आइडी पर मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कला प्रदर्शनी केपी शर्मा महाकौशल ललित कला महाविद्यालय, पर्यावरण ग्रीन सोसायटी, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित की गई।

प्रदर्शनी में भगवान गणेश के विभिन्न रूपों की संरचना, मां दुर्गा और गणेश का वात्सल्य, शिव परिवार की पूजा-अर्चना,परशुराम से गणेशजी का युद्ध, मां पार्वती और भगवान शिव के साथ भगवान गणेश की विभिन्न लीलाओं को अभिव्यक्त करती 50 रचनाएं प्रदर्शित की गई है।

चित्रों में जलरंग, तैलरंग, पेस्टल, एक्रलिक, ड्राइंग पेन, स्याही, चारकोल, पेंसिल, फोटो ग्राफ श्वेत-श्याम, रंगीन,और मोनोक्रोम, शिल्प -स्कल्पचर धातु, मिट्टी, लकड़ी, प्लास्टर, पेपर मैशी, रेत, कंप्यूटर ग्राफिक, डुडल आर्ट्स, ग्राफिक बूडकटप्रिंट, लिनो कट प्रिंट, लिथो प्रिंट, इचिंग का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *