कैसे बचें जिम के कपड़ों से आने वाले बैक्टीरिया से

हम आपको बता दें कि आपके पसीने से बदबू नहीं आती, लेकिन यह बैक्टीरिया त्वचा के संपर्क में आते हैं तो बदबू आने लगती है। हालांकि नए कपड़े पसीने को त्वचा से दूर करने में अच्छी तरह से काम करते हैं, लेकिन इनमें बैक्टीरिया के पनपने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे बचने का एकमात्र तरीका है सफाई और सही रखरखाव।

तकनीकी कपड़ों के लिए इस्तेमाल होने वाले पॉलिएस्टर बैक्टीरिया को पसंद होते हैं। फाइबर की अद्वितीय बुनाई बैक्टीरिया को छिपने का स्थान देती है। यहां तक कि नियमित रूप से धोने के बाद भी बैक्टीरिया दूर नहीं होता। और चीजें निश्चित रूप से और भी खराब हो जाती है, अगर आप एक्सरसाइज के पसीने से तर कपड़ों को जिम बैग में रख देते हैं। चाहे फिर वह केवल कुछ घंटों के लिए ही क्यों न हो। अधिकांश लोगों को रखरखाव के स्तर का पता नहीं होता, जबकि इस नए मैटीरियल बदबू फ्री रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए जिम जाने वालों को अपने पसीने से तर एक्सरसाइज के कपड़े क्लीनिंग के तीन स्टेप से साफ करें।

पहले खंगाले और फिर हवा में डालें
तत्काल ध्यान देना किसी भी समस्या की कुंजी होती है। वर्कआउट के कपड़ों को पानी से निकालकर तुरंत बाहर हवा में डाले। बाहर की ताजी और खुली हवा कपड़ों को न केवल सुखाएगी, बल्कि उनमें से बदबू भी हटा देगी। हालांकि तुरंत ऐसा करना अजीब लग सकता है, लेकिन यह पसीने और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए एक्सरसाइज के बाद कपड़ों को बैग में रखना ठीक है, लेकिन घर जाने के तुरंत बाद इसे धोना सही रहता है। अगर घर जाते ही ऐसा करना संभव नहीं है तो कम से कम कपड़ों को शुष्क हवा में रख दें। कपड़े धोने के कमरे में फर्श पर नम कपड़ों का ढेर एक व्यवहार्य विकल्प नहीं है।

इन चीजों से पॉवर वॉश करें
धोने के पानी में 1 कप सफेद सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। यह कपड़ों से बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है। अगर फिर भी बदबू आ रही है तो कपड़ों को 1 कप सफेद सिरका, 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड और 2 चम्मच बेकिंग सोडा वाले पानी में एक घंटे तक भिगोकर रख दें। फिर सफेद सिरके और बेकिंग सोडा के साथ धो लें।

अपने प्रयासों पर पानी मत डालें
जिम के कपड़ों के साथ फैब्रिक सॉफ्टनर और ड्रायर शीट के प्रयोग से बचें, क्योंकि यह कपड़ों पर कोटिंग छोड़ सकता है। और कभी-कभी अपने जिम बैग को भी धोना चाहिए क्योंकि इस बैग में जिम के लिए पानी की बॉटल, कपड़े, ग्लव्स, जूते, टॉवेल, आदि कई सामान होते हैं। आप इस बैग में पसीने वाले कपड़े भी रखते हैं। पसीने के कारण इनमें भी बैक्टीरिया पनपते हैं। इनके कारण ही त्वचा पर संक्रमण फैलने की अधिक संभावना होती है। इसके लिए सबसे पहले टैग की जांच करें, अगर आपका बैग मशीन में धो सकते हैं तो अंदर से बाहर मोड़कर, इसमें मौजूद किसी भी मैटल हिस्से को हटा दें। फिर इसे मशीन को डेलिकेट मोड पर करके धो लें और सुखाने के लिए हवा में बाहर डालें। लेकिन अगर आपका बैग चमड़े का है तो इसमें अखबार रखकर बदबू को बेअसर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *