कट्टे की नोंक पर लूटा मोबाइल, दो दिन बाद गिरफ्तार

रायपुर
ट्रांसपोर्ट नगर अंग्रेजी शराब दुकान के पास 9 सितंबर की रात को कट्टे की नोंक पर मोबाइल लूटकर फरार होने वाले आरोपी को खमतराई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर उसके पास से कट्टे को जप्त कर लिया।

खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर अंग्रेजी शराब दुकान के पास की है। पीड़ित का नाम यशवंत कुमार ध्रुव निवासी रांवाभाटा है। वह पेपर डिजाइन का काम करता है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, नौ सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बाजे पेपर डिजाइन के आॅर्डर पर रावाभाटा जा रहा था। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति पैदल आया और अपने पास रखा कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल लूट ले भागा। अपने साथ हुई लूट की इस घटना से डरे पीड़ित ने इसकी शिकायत दूसरे दिन थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खमतराई पुलिस ने दो दिन आज यानी आज गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में 25, 27 आर्म्स एक्ट, 292 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसके पास से कट्टा भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने कट्टा कहां से खरीदा है किससे लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *