पंजीयन 15 सितम्बर से शुरू होंगे

मुरैना
खरीफ मौसम विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता का धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी की जाना है। खरीदी के लिये किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2021 तक किया जायेगा। इसके लिये जिले में 60 पंजीयन केन्द्र बनाये गये है।
    
विगत रबी एवं खरीफ की भांति इस वर्ष भी किसानों के पंजीयन को भू-अभिलेख के डाटाबेस आधारित किया जायेगा। किसान की भूमि एवं फसल के बोये गये रकबे की जानकारी गिरदावरी डाटाबेस से ली जायेगी, जिससे पुनः सत्यापन की आवश्यकता नहीं रहेगी। संयुक्त खातेदार कृषकों को अनुपातिक रकबे अनुसार पृथक-पृथक पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर द्वारा गिरदावरी में दर्ज फसल के रकबे का सत्यापन रेण्डम आधार पर किया जायेगा। इस वर्ष पंजीयन के तकनीकी साधानों को विस्तारित किया गया है, जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन एवं बेव एप्लीकेशन दोनों सम्मिलित है, कृषक स्वयं भी पंजीयन कर सकते हैं।
    
पंजीयन व्यवस्था में आंशिक संशोधन है। इसके लिये प्रत्येक स्तर पर व्तपमदजंजपवद प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण की सघन आवश्यकता होगी। कृषक अपना पंजीयन निर्धारित समय से करालें। इसके लिये पंचायतों, ग्राम सभाओं, प्राथमिक सहकारी संस्थाओं से एस.एम.एस. के माध्यम से भी आवश्यक सूचनाओं का संचार किया जाना आवश्यक होगा। पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन प्रातः 7 से सायं 9 बजे तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *