दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी सबसे बढ़ी दुश्मन -उमा भारती

सीहोर
 भाजपा (BJP) की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti) सीहोर (Sehore) के प्राचीन गणेश मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। जहां उन्होंने भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की। वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता (Congress leader) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर जमकर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह द्वारा तालिबान की आरएसएस (RSS) से तुलना करने के पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का दुश्मन कोई भी नहीं है उनका सबसे बड़ा दुश्मन उनकी खुद की जुबान है। उमा भारती ने कहा उनकी जुबान इतनी खराब है इसलिए वह ऐसी बातें बोलते हैं। वहीं तालिबान संकट को लेकर उन्होंने कहा कि देश में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत और राष्ट्रभक्त नेता कर रहे हैं।

दिग्गी की हार पर तंज कसते हुए उमा भारती ने कहा कि वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) से लाखों मतों से चुनाव हारे हैं ,फिर भी उनको समझ नहीं आ रही है, उनकी बदजुबानी अभी भी जारी है और इसी बदजुबानी के कारण देश के हिंदू और मुसलमान उनसे नफरत करते हैं। उनको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वहीं ओवैसी को नसीहत देते हुए कहा कि ओवैसीको भारत माता और देशहित के गुणों को स्वीकार करना चाहिए। मुसलमानों को ओवैसी जैसे नेता कमजोर कर रहे हैं ओवैसी को उनके पिता से सीख लेनी चाहिए जो सिकंदराबाद के मजबूत नेता थे। ओवैसी के बयानों से देश नहीं मुसलमान कमजोर हो रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *