एक बूथ पांच यूथ अभियान हुआ प्रदेश में असफल तो कई पर गिरेगी

भोपाल
प्रदेश युवा कांग्रेस में एक बूथ पांच यूथ का अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। यदि एक महीने के भीतर इस अभियान में युवा कांग्रेस ने बेहतर परिणाम नहीं दिए तो कई पदाधिकारियों को पद से हटाया जा सकता है। इस अभियान को लेकर युवा कांग्रेस के राष्टÑीय पदाधिकारी नजर रखे हुए हैं।

युवा कांग्रेस ने देश भर में एक बूथ पांच यूथ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर युवा कांग्रेस को पांच युवाओं की टीम बनाना है। यह टीम घर-घर जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उसकी नीतियों को बताने का काम करेगी। इस अभियान के जरिए कांग्रेस फिर से युवाओं में अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास कर रही है। इसलिए इस अभियान पर युवा कांग्रेस के राष्टÑीय पदाधिकारियों की भी नजर है। इस अभियान का सफल बनाने के लिए राष्टÑीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी सक्रिय हैं। इसलिए वे इस पर लगातार फोकस कर रहे हैं।

प्रदेश युवा कांग्रेस में अब यह तय किया गया है कि एक महीने के भीतर इस अभियान ने जिस जिले में रफ्तार नहीं पकड़ी उस जिले के अध्यक्ष पर गाज गिर सकती है। उस जिले के अध्यक्ष को पद से भी हटाया जा सकता है। साथ ही जिले के प्रभारी को भी हटाया जा सकता है। यदि इस तरह के जिलों की संख्या ज्यादा रही तो राष्टÑीय नेतृत्व भी प्रदेश युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों पर गाज गिरा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *