पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज सैम्पियो का 81 वर्ष की उम्र में निधन

लिस्बन
पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज सैम्पियो का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी पीढ़ी की सबसे प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से एक सैम्पियो दो बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति रहे थे। वर्तमान पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को सैम्पियो की मौत की घोषणा की।

लेकिन उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया। हालांकि वह कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में थे। टेलीविजन पर दिए एक बयान में सूसा ने कहा, सैम्पियो एक योद्धा थे।

उनकी लड़ाई स्वतंत्रता और समानता के लिए थी। 1960 के दशक में वह एक तूफान की तरह थे, जब एक युवा वकील के रूप में वह पुर्तगाल की तत्कालीन तानाशाही के खिलाफ खड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *