पूर्व मंत्री परशुराम साहू का निधन
सागर
प्रदेश (MP) के सागर (sagar) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पूर्व मंत्री डॉक्टर परशुराम साहू (Parshuram Sahu) का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ परशुराम साहू (Dr. sahu) ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने शोक जताया है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लगभग 90 वर्ष के थे। वही अपने पीछे वो चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। बता दे कि परशुराम सागर जिले की देवरी से चार बार विधायक रहे। इसके अलावा डॉ गोविंद नारायण सिंह की 1968 में बनी संविदा सरकार में और 1977 में भी वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार से मंत्री बने थे।
सागर जिले की देवरी के 4 बार के विधायक रहे, पूर्व मंत्री डॉ परशुराम साहू का आज दोपहर में निधन हो गया । वे डॉ गोविंद नारायण सिंह की 1968 में में बनी संविद सरकार में फिर 1977 में जनता पार्टी की सरकार मेंभी मंत्री बने थे।
