घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

रायपुर
शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने के साथ ही लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो युवकों को तेलीबांधार पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी के 9 मोबाइल फोन और बाइक को जप्त कर लिया हैं।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव निवासी बबलू सोनी (19) और शुभम सोनी (20) को तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास 9 कीमती मोबाईल मिला जिनका बिल और अन्य दस्तावेज मांगने पर दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस को उनके उस शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने पुलिस को बताया कि वे इन मोबाइल फोनों को अलग-अलग जगहों से चोरी व लूटकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 9 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साइकिल को जप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *