युथ फेस्ट के पहले दिन अन्न दान

रायपुर
जे सी आई रायपुर युथ कैपिटल ने जे सी वीक के पहले दिन अन्न दान किया। युथ टीम हर महीने की 9 तारीख को वाटिका एनिमल सेन्चुरी संस्था को अन्न दान कर के आती है । यह पहल संस्था ने 9 जुलाई 2021 अपने स्थापना के दिन से शुरू किया जिसका यह तीसरा महीना है। इन 3 महीनों में संस्था ने लगभग 800 किलो चावल, 150 किलो दाल एवं 150 किलो आटा वाटिका संस्था की जरूरत के अनुसार पहुचाया है।

वाटिका एनिमल सेन्चुरी- कस्तूरी बलाल एंड संकल्प द्वारा कार्यान्वित है जिसमे वे जानवरो की देख भाल एवं इलाज करते है । इन्होंने विगत कई वर्षो में अनेकों एनिमल रेस्क्यू प्रोग्राम किये है एवं सड़क दुर्घटना में जख्मी जानवरो का इलाज कराया है । इस प्रोग्राम के प्रेरणास्रोत रहे पी पी पी जे एफ एस जे सी राजेश अग्रवाल जो कि स्वयं एक समाज सेवी है और युथ कैपिटल टीम के मार्गदर्शक जिनके साथ से संस्था समाज सेवी कार्यो में आगे बढ़ रही है । संस्था के अध्य्क्ष जे सी गौरव कोचर ने बताया कि अभी पर्युषण माह पर्व चल रहा जिसमे जीव दया को अत्यधिक महत्व दिया जाता है जिसके चलते संस्था भी मूक जीवो के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उन्हें अन्न दान कर समाज के लिए एक प्रेरणा बनना रही है। इस कार्यक्रम मे संचालन जे सी अक्षय जैन द्वारा हर महीने किया जाता है। जिसमे संस्था के सभी मेंबर्स अपनी अपनी ओर से अन्न का दान करते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *