वेस्ट इंडीज की टीम का टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ ऐलान, 6 साल बाद रवि रामपॉल की हुई टीम में वापसी
नई दिल्ली
टी-20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान वर्ल्ड कप के लिए हो गया। दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी वेस्टइंडीज की टीम इस फॉर्मेट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन है। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही ये टीम अपने दिन पर बड़ी से बड़ी टीमों को हराने का माद्दा रखती है। नंबर 1 से लेकर नंबर 11 तक टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों से भरी हुई वेस्टइंडीज की टीम इस बार कायरान पोलार्ड की कप्तानी में खेलेगी। जबकि टीम के उपकप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन होंगे। वेस्टइंडीज की टीम में एक नाम जो सबसे चौंकाने वाला है वो है 36 वर्षीय तेज गेंदबाज रवि रामपॉल। रवि की 6 साल बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2015 में खेला था। रवि को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। रवि ने सीपीएल के मौजूदा सीजन में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनके नाम अबतक 7 मैचों में 17 विकेट हो गए हैं। इसके साथ अनकैप्ड रोस्टन चेस को भी मौका मिला है। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम में वो सब बड़े नाम हैं जो विश्वस्तर पर टी-20 फॉर्मेट में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वेस्टइंडीज की टीम को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप को ग्रुप ऑफ डेथ की संज्ञा भी दी गई है। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें होंगी। कैरेबियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। इस बार भी कैरेबियाई टीम को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह उनके टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट।
खतरनाक दिख रही है पोलार्ड की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम:
कीरोन पोलार्ड (कप्तान) , निकोलस पूरन, फैबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, ओबेड मैककॉय, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
रिजर्व खिलाड़ी: डैरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन।
