तालिबान के समर्थन में खुलकर सामने आया सऊदी अरब, कहा- बाहरी हस्तक्षेप मंजूर नहीं
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में नए तालिबान शासन के प्रति अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में, सऊदी अरब ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि एक कार्यवाहक सरकार के आगमन से युद्धग्रस्त राष्ट्र को 'स्थिरता' हासिल करने और हिंसा और उग्रवाद पर काबू पाने में मदद मिलेगी। सऊदी अरब ''बाहरी हस्तक्षेप से दूर, अपने देश के भविष्य के बारे में अफगान लोगों द्वारा किए गए विकल्पों" का समर्थन करेगा। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने यह बात कही है।
सऊदी की राजधानी रियाद में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि राज्य को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में कार्यवाहक प्रशासन का गठन “सुरक्षा और स्थिरता प्राप्त करने, हिंसा और उग्रवाद को खारिज कर आकांक्षाओं के अनुरूप एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक कदम होगा।”
