गणेश चतुर्थी के दिन पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं 

 नई दिल्ली
आज यानी शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 5 सितंबर को बदलाव हुआ था, जब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ते हुए थे। राहत की बात ये है कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को नहीं मिला है। इसके बावजूद अभी भी पेट्रोल कई शहरों में 100 के पार है। 
 
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *