सायरा बानो तबीयत ठीक होने के बाद पहली बार आईं कैमरे के सामने, दिलीप कुमार की तस्वीर रखी साथ

 मुंबई 
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ठीक होकर घर लौट आई हैं। अस्पताल से वापस आने के बाद अब वह पहली बार नजर आई हैं। सायरा बानो को मुंबई में दिलीप कुमार के बंगले के कंस्ट्रक्शन साइट पर देखा गया जहां पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। उनके आस-पास कई लोग भी थे जिन्होंने उन्हें सहारा दिया हुआ था। 

फोटोग्राफर्स को दीं तस्वीरें
इस दौरान एक शख्स ने दिलीप कुमार की तस्वीर ली हुई थी। पैपराजी के कहने पर सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तस्वीर के साथ फोटो क्लिक करवाई। सायरा बानो ने हल्के गुलाबी रंग की सलवार कमीज पहनी हुई थी और उन्होंने दुपट्टे से सिर को ढक रखा था। वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *