राज्यपाल ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएँ
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि ज्ञान और समृद्धि के आराध्य देव भगवान गणेश, जीवन में श्रेष्ठ और सृजनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कामना की है कि गणेश चतुर्थी पर प्रदेश के हर परिवार में रिद्धि सिद्धि का वास हो और सुख समृद्धि आए।
