PM मोदी पर देश को भरोसा, केवल एक ही फ्रंट, वो है जनता का : सिंधिया

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर चल रही विपक्षी गठजोड़ की कवायद को आड़े हाथों लेते हुए इसे महज एक सियासी शिगूफा बताया है। गैरभाजपाई और गैरकांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के गंठबंधन के रुप में नया फ्रंट बनाने के मुद्दे पर उन्होंने साफ कहा कि देश में केवल एक ही फं्रट है, वो है जनता का फ्रंट। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने के लिए होने वाले 10 क्षेत्रीय पार्टियों के इस संभावित गठबंधन के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि देश को पीएम पर पूरा भरोसा है। देश का मिजाज बता रहे जनता के फ्रंट के एक-एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी बस चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने चहुमुखी विकास किया है। साथ ही अंत्योदय के उत्थान की सोच के साथ सबका, साथ सबका विश्वास के मंत्र को लेकर उन्नति और प्रगति के नए सोपन गढ़े हैं। यही कारण है देश की जनता ने अनेक बार मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। ऐसे में जनता ही विपक्षी गठबंधन की हवा निकाल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *