ENG vs IND: गांगुली ने दिया बड़ा बयान कहा हमें नहीं मालूम कि इस समय मैच हो पाएगा या नहीं

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना है लेकिन उससे पहले भारतीय खेमे में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है।

गुरुवार को भारतीय टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसकी वजह से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को भी रद्द करना पड़ा और अब सीरीज के पूरा होने पर भी संशय की स्थिति बन गई है। बीसीसीआई कोच सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा, 'हमें नहीं मालूम कि इस समय मैच हो पाएगा या नहीं।'

बता दें कि इससे पहले टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था और वह पहले ही आइसोलेशन पर चल रहे हैं। वही नहीं क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिजियो नितिन पटेल भी लंदन में आइसोलेशन पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *