दर्जन भर जुआरी पुलिस की पकड़ में,नगद व मोबाइल जप्त

रायपुर
शहर का आउटर ताश की पत्ती फेटने के लिए सुरक्षित मानकर जुआरी वह भी संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखने वाले लेकिन पुलिस से बच नहीं पाये और पकड़े गए।  बीती रात मुजगहन इलाके में पुलिस ने दर्जनभर जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

राजधानी के मुजगहन थाना को देर रात फड़ बैठने का प्वाइंट मिला। जिसकी तस्दीक करने के बाद पुलिस की टीम ने दबे पांव उस इलाके को घेर लिया। चारों तरफ से घेरते हुए पुलिस ने अड्डे में दबिश दी, जहां पर दर्जनभर जुआरी दांव खेलने में व्यस्त थे। अचानक पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने की नाकाम कोशिश भी की, लेकिन दबोच लिए गए। उनके कब्जे से 13 नग मोबाइल और नगद 4 लाख 62 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार कृपलानी पिता रमेश कुमार 28 वर्ष इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुर, नानक तलरेजा पिता चन्दनमल 46 वर्ष रायपुर, भुवन महानंद पिता गरूड़ महानन्द 30 वर्ष रायपुर, गजेंद्र साहू पिता स्व पूरन लाल साहू 35 वर्ष चंगोराभाठा, विनय जैन पिता हरक जैन 34 वर्ष पचपेड़ी नाका रायपुर, संतोष शुक्ला पिता स्व गोरेलाल शुक्ला 64 वर्ष  रायपुर, नागेश्वर साहू पिता जीवराखन साहू 26 वर्ष कंदुल रायपुर, इंद्रकुमार पिता भवन दास 49 वर्ष अमलीडीह रायपुर,  आकाश उपाध्याय पिता विमल नारायन 31 वर्ष सुन्दरनगर रायपुर, देवेश साहू पिता सुखी राम 38 साल नहर पारा खमतराई रायपुर, रोहित यादव पिता रामजी यादव 22 वर्ष बूढ़ापारा रायपुर तथा मोनू तिवारी पिता रामनरेश 31 वर्ष सदरबाजार रायपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *