गणेश चतुर्थी पर अपनाएं ये उपाय पुराने कर्जों से मिल जाएगी मुक्ति

अगर आप भी कर्ज से परेशान हों और काफी कोशिशों के बावजूद आपको इस समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है तो परेशान न हों. आप गणेश चतुर्थी के दिन कुछ खास उपाय करके कर्ज से पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं. बताते चलें कि इस बार गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को है. देशभर में लोग गणेशोत्सव को मनाने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए हैं. श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार गणपति को अपने घर लाकर 5 से 10 दिन तक उनकी सेवा करते हैं और फिर धूमधाम के साथ जल में उनका विसर्जन कर देते हैं. अगर आप पर वर्षों से कोई पुराना कर्ज चला आ रहा है और चाहकर भी उसे उतार नहीं पा रहे हैं. ऐसे में आप गणेश चतुर्थी के दिन किसी जरूरतमंद को हरे रंग के वस्त्र में धनिया बांधकर दान कर दें. माना जाता है कि ऐसा करने से कर्ज जल्दी उतर जाता है.

अगर घर में धन संबंधी दिक्कतें चल रही हैं. बेसिक जरूरतों के लिए भी पैसा नहीं बच पा रहा है तो आप गणेश चतुर्थी के दिन गाय को घास या फिर कच्ची हरी सब्जी खिलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित सभी दिक्कतें आसानी से दूर हो जाती हैं. साथ ही पुराना कर्ज भी उतर जाता है.

रिश्तेदारों से लिए कर्ज को उतारने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन विनायक को 5 लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद उसके आसपास जल छिड़क दें. फिर मन ही मन गणेश जी से कर्ज से राहत दिलाने की प्रार्थना करें. कुछ ही अरसे बाद आपका कर्ज धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा.

आपने कर्ज लेने के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखे हुए हैं लेकिन चाहकर भी उन्हें छुड़ा नहीं पा रहे हैं. ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को दूब घास की 21 पत्तियां अर्पित करें. इसके साथ ही उन्हें गुड़ भी चढ़ाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और कर्ज से राहत मिल जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *