नेता अगर कहें मौका नहीं मिला तो वे सबसे बड़े नालायक: प्रदेश प्रभारी

भोपाल
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरुवार को पार्टी में सांसद विधायक के पद पर रहने के बाद भी मौका नहीं दिए जाने का आरोप लगाने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला है। राव ने कहा कि ऐसे लोगों के पास रोने के लिए कुछ नहीं होना चाहिए। 4 से 5 बार सांसद विधायक रहने के बाद भी अगर वे यह कहते हैं कि उनको मौका नहीं मिला तो उनसे बड़ा नालायक कोई नहीं है। उनको मौका मिलना भी नहीं चाहिए। राजधानी के जिंसी क्षेत्र में रविदास मंदिर परिसर में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कार्यक्रम में राव ने ये बातें मंत्रिमंडल और संगठन में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जताने वाले नेताओं को लेकर कहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *