सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए कलेक्टर अनय द्विवेदी के वीडियो
खंडवा
खंडवा के युवा कलेक्टर अनय द्विवेदी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाये हुए है। योग और रोप क्लार्इंबिंग करते हुए उनके वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। इन फोटो और वीडियो में वे योग गुरु बाबा रामदेव को मात देते नजर आ रहे है। कभी वे रोप क्लाइंबिंग करते नजर आ रहे है तो कभी माहिर जिम ट्रेनर की तरह शीर्षासन और अपपने हाथों पर शरीर का संतुलन बनाते नजर आ रहे है।
खंडवा कलेक्टर अन्य द्विवेदी एक योग कार्यशाला में पहंचे थे तो वहां प्रतिभागियों को देख वे अपने आपको योग और करतब दिखाने से नहीं रोक पाए। उन्होंने रस्सी के सहारे केवल हाथों के बल पर उपर चढ़कर सबको चौंका दिया। वहीं शीर्षासन करके उन्होंने अपनी फिटनेस दिखाई। इतना ही नहीं अपनी दोनों भुजाओं पर अपने पूरे शरीर को जमीन से उपर उठाकर मयूरासन करते हुए सबको चकित कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनके यह वीडियो और फोटो शोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। काम में सख्त माने जाने वाले अन्य द्विवेदी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग है। उनकी इस फिटनेस का राज है उनकी योग साधना। वे अपने बंगले पर भी रोजाना योग करते है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा अभ्यास भी कर रखा है। जब वे योग और अन्य वर्कआउट करते है तो किसी प्रोफेशनल ट्रेनर की तरह नजर आते है।
खंडवा कलेक्टर कहते है कि ड्यूटी के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी समय निकालना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से व्यक्ति लगातार स्वस्थ रह सकता है और दोगुनी एनर्जी से अपने काम को अंजाम दे सकता है। उनका कहना है कि व्यक्ति को अपनी उम्र और काम को ध्यान में रखते हुए अपने शरीर के लिए किसी ना किसी व्यायाम को चुनना चाहिए और उसे निरंतर करते रहना चाहिए। व्यायाम के माध्यम से व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ बनाए रख सकता है। सरकार भी फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को योग और व्यायाम के लिए प्रेरित कर रही है।
