साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ इसे बताया सीरीज हार का जिम्मेदार

 नई दिल्ली 
श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की 19 महीने में यह पहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज जीत थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 203 रन बनाए, लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका को 30 ओवर में 125 रन पर ढेर करके 78 रन से जीत दर्ज कर ली। कम स्कोर वाले इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा और 80 ओवर में 19 विकेट गिरे। इसमें से 16 विकेट स्पिनरों ने चटकाए, जो मेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में स्पिनरों द्वारा हासिल किए गए दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं। 
 
इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने कहा कि उनकी टीम प्लानिंग के हिसाब नहीं खेल पाई और इसलिए सीरीज गंवानी पड़ी। महाराज ने मैच के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम बल्लेबाजी में प्लानिंग के अनुसार नहीं खेल पाए। उन्होंने गेंदबाजी में अच्छा काम किया और इस जीत का क्रेडिट उनको दिया जाना चाहिए। हमारे गेंदबाजों ने भी उन्हें रोकने के लिए अच्छा काम किया। लेकिन हम प्लानिंग के​ हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मुझे नहीं लगता है कि टॉस यहां एक फैक्टर था। शुरुआती दो मैचों को देखें तो यह खुश करने वाली थी। इस सीरीज से कई चीजें सीखने को मिली है। अब हमारी कोशिश टी20 सीरीज में वापसी करने की होगी।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *