कांग्रेस देश प्रदेश में जाति और समाज को बांटने की राजनीति कर रही : डॉ नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस देश प्रदेश में जाति और समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। धीरे-धीरे देश की जनता इसे समझ रही है। आदिवासी वर्ग को भी यह बात समझ में आती जा रही है, जिनके बीच जाकर कांग्रेस के लोग भय और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं जबकि यह समाज अपनी संस्कृति का पालन करने और जंगलों की सुरक्षा में जुटा है।  मंत्री मिश्रा ने ये बातें कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा के संदर्भ में कहीं और कहा कि आदिवासी नेताओं को मुख्यमंत्री बनने से रोकने का काम मध्यप्रदेश के बड़े नेताओं ने किया है। उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा है कि उनमें शायर मुनव्वर राणा की परछाई पड़ती नजर आ रही है। उनके वक्तव्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर एफआईआर के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अमर्यादिता भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *