मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक चातुर्मास कार्यक्रम में पादुका-पूजन कर आशीर्वाद लिया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर ज़िले की तेंदुखेड़ा तहसील के राजमार्ग चौराहा स्थित लीला लॉन में संत रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार के चातुर्मास कार्यक्रम में पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने पादुका-पूजन किया और रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया।

जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक, अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *