राजगढ़ में जुटेंगे भाजपा, बनाएगी दो साल का पॉलिटिकल वर्किंग प्लान

भोपाल
प्रदेश भाजपा की टीम बनने के बाद अब संगठन ने दो साल के रोडमैप की तैयारी और उस पर अमल के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्षों, संयोजकों की सक्रियता को लेकर वर्किंग प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है।

इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में 8 सितंबर को बैठक होगी, जिसमें संगठन की कार्ययोजना के साथ पदाधिकारियों और संयोजकों को काम सौंपे जाएंगे। संगठन की मजबूती को इसमें फोकस किया जाएगा। प्रदेश भाजपा की टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूरा कर चुके हैं। इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर बैठकों में संगठन की मजबूती और समाज के हर वर्ग पर पार्टी की पकड़ बनाने को लेकर पदाधिकारियों को सक्रिय रहने पर जोर दे रहे हैं। इस मसले पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने भी फोकस किया है। हालांकि इस बैठक में शिवप्रकाश मौजूद नहीं रहेंगे। पूरी टीम की परिचयात्मक बैठक के साथ उन्हें सौंपी जाने वाली जिम्मेदारी और संगठन की रणनीति पर डिस्कशन इस बैठक में होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *