टी20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार सुबह संभव

नई दिल्ली
 टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है? खबर है कि बीसीसीआई के अधिकारी और चयनकर्ताओं ने कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से मुलाकात कर ली है और टीम को चुन लिया गया है। इस टीम की घोषणा आज शाम या मंगलवार सुबह की जा सकती है।

    
 बीसीसीआई के एक अधिकारी और एक चयनकर्ता के हवाले से खबर दी है कि चेतन शर्मा की अगुआई वाली टीम इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुन चुकी है। जिसका ऐलान आज-कल में किया जा सकता है।

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से कहा गया है, टीम की घोषणा चौथे टेस्ट मैच के बाद की जाएगी। अगर भारतीय टीम मैच जीत जाती है तो आज शाम या मंगलवार सुबह टीम का ऐलान किया जाएगा।

 बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से आगे बताया, 'यह सब टेस्ट मैच पर निर्भर करेगा। अगर मैच जल्दी खत्म होजाता है तो टीम की घोषणा आज शाम को ही कर दी जाएगी और अगर मैच देर तक चलता है तो मंगलवार सात सितंबर को टीम का ऐलान किया जाएगा। लेकिन हम इतना कन्फर्म कर सकते हैं कि 15 सदस्यीय टीम पहले ही चुन ली गई है।'

सूत्र ने यह बताया है कि विराट कोहली और सिलेक्शन कमिटी के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले एक अहम मीटिंग हुई थी जिसमें टीम के चयन को फाइनल किया गया।

सूत्र ने यह भी बताया कि सिर्फ कुछ नामों को लेकर चर्चा हुई। भारत की टी20 टीम पहले ही लगभग फाइनल है और कुछ संभावित खिलाड़ियों के नाम को लेकर ही अधिक बात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *