शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में भी जड़ी धमाकेदार फिफ्टी
नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में भी धमाकेदार फिप्टी जड़ी। उन्होंने 65 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। चौथे दिन भारत के तीन विकेट पहले सेशन में गिरने के बाद शार्दुल ने पंत के साथ शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 5 चौके और एक छ्क्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। वो 60 रन बनाकर आउट हुए। भारत की पहली पारी में भी उन्होंने 31 गेंद में फिफ्टी जड़ दी थी। शार्दुल ठाकुर की फिफ्टी के बाद सोशल मीडिया में उनके फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए जमकर मीम्स और पोस्ट शेयर किए। लोगों ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर भी ट्वीट किए। गौरतलब है कि शार्दुल और उमेश यादव को ओवल टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। शार्दुल ने अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचने में मदद की। भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए। 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक बिना विकेट खोए 11 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने सर्वीधिक 127 रन बनाए। रोहित के अलावा पंत, पुजारा और ठाकुर ने फिफ्टी जड़ी। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 3 और ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 291 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 191 रनों पर सिमट गई थी। मै पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है।
