गोधन न्याय योजना से लखन यादव का गौ पालन का सपना हुआ साकार

मुंगेली
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जिले के जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम पंचायत सिलतरा के ग्रामीण लखन यादव का गौ पालन का सपना साकार हो गया है। यादव ने बताया कि उनके द्वारा गांव में गौ पालको के गायों को चराने के साथ-साथ गोबर इक_ा कर गोबर को ईट भ_ा व्यापारी के पास बेचा करते थे। पहले गोबर का न तो काई मूल्य निर्धारित था और न हीं ईट भ_ा व्यापारी नियमित रूप से गोबर खरीदने आता था। जिसके कारण उन्हे नुकसान उठाना पड़ता था। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना शुरू होने से उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। अब उनके द्वारा गायो को चराते-चराते गोबर इक_ा किया जाता है और एकत्रित गोबर को गोठान में ही बेचा जाता है। उन्होने बताया कि उनके द्वारा अब तक 75 हजार रुपए का गोबर बेच चुका है। गोबर बेचने से उन्हे नियमित लाभ हो रहा है। इससे उनके द्वारा दो गाय खरीदकर दूध बेचने का भी व्यवसाय चालू कर दिया है। गोधन न्याय योजना से अब उनका गाय पालन का सपना साकार हो गया है। अब वह गर्व से अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *