नागपुर में नदी में तैरने गए 5 लोग लापता, डूबने की आशंका

नागपुर
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह नदी में तैरने गए 5 लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नागपुर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि पड़ोसी यवतमाल जिले से तड़के 12 लोगों का एक समूह यहां आया था और पीड़ित इसी समूह का हिस्सा थे।  उन्होंने बताया कि दरगाह जाने के बाद समूह के 5 लोग निकट के कन्हान नदी में तैरने गए। हालांकि, वे बहकर गहरे पानी में चले गए। एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें पानी में बहता हुआ देख इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को नदी के तट पर 5 लोगों के कपड़े मिले।  पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों आर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। सैयद अरबाज (21), ख्वाजा बेग (19), सप्ताहीन शेख (20), अयाज बेग (22) और मोहम्मद अखुजर (21) का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *