राजस्थान: विशेष योग्यजन को उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए मिलेगी स्कूटी, 15 सितम्बर तक करें आवेदन

जयपुर
राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में विशेष योग्यजनों को उच्च अध्ययन एवं रोजगार की गतिशीलता के लिए निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके लिए 15 सितम्बर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर (ग्रामीण) के उप निदेशक अरविन्द कुमार सैनी ने बताया कि स्कूटी के लिए विशेष योग्यजन द्वारा आवेदन पत्र के साथ आय, निःशक्तता, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, नियमित अध्ययन, रोजगार प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, फोटोग्राफ और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति आदि लगानी होंगी।  आवेदन पत्र अन्तिम तिथि से पूर्व जयपुर शहर, ग्रामीण के आवेदन उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर शहर, ग्रामीण में अथवा ब्लॉक स्तर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र, आय प्रमाण पत्र व शपथ पत्र विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में भरना है अन्य प्रारूप में मान्य नहीं हैं एवं सभी दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न किए जाने हैं। आवेदन पत्र एवं अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर शहर, ग्रामीण के कार्यालय में सम्पर्क या विभागीय वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *