केरल में नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, नाइट कर्फ्यू के साथ अब रविवार को भी सख्त लॉकडाउन 

तिरुवनंतपुरम
कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है, इस बीच कई राज्यों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ कोविड नियमों में भी सख्ती बरती गई है। केरल में कोरोना वायरस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है, यहां रोजाना 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महामारी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लोगों को सिर्फ बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अनुमति है। 

केरल में शनिवार (4 सितंबर) को 29,682 नए कोरोना मामला सामने आए, इस दौरान 142 मरीजों की मौत भी हुई। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केरल पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रही है, रविवार को सिर्फ आवश्यक सेवाओं की अनुमति के साथ राज्य में सख्ती जारी रही। दक्षिण भारत में केरल की स्थिति ज्यादा खराब है, अब यहां कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ मरीजों की मौत का आंकड़ा भी चिंता का कारण बन गया है। पिछले कई दिनों से रोजाना केरल में 140 से अधिक लोगों की मौत दर्ज की जा रही है। 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,766 नए मामले, रिकवरी रेट हुआ 97.42% केरल में पॉजिटिविटी रेट (2 प्रतिशत) भी अन्य राज्यों से अधिक है, आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 17.54% दर्ज किया जा रहा है। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए केरल सरकार ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ अब रविवार को सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि पूर्ण लॉकडाउन लगाने से राज्य सरकार ने इनकार कर दिया है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों से सरकार नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन के सहारे निपटने का विचार बना रही है। इसके अलावा कोरोना खतरे को देखते हुए राज्य में 11वीं की प्रत्यक्ष परीक्षा पर भी रोक लगा दी गई है ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *