10 साल की बच्ची से परिवार के 5 लोगों ने किया यौन शोषण, मामला दर्ज

अशोकनगर
जिले की चंदेरी तहसील में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची ने अपने ही परिवार के 5 लोगों पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

दरअसल, जिले के चंदेरी तहसील में रहने वाली 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपनी मां के साथ अशोकनगर महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, कि परिवार के 5 लोगों ने उसके साथ यौन शोषण किया है. जिसके आधार पर महिला थाने में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पूरा मामला रसूखदार परिवार का है, जिसमें नाबालिग द्वारा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. थाने के अंदर परिवार के लोगों ने घंटों बच्ची और उसकी मां को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी मां- बेटी नहीं मानी और उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी महिला पुलिस अधिकारियों को दी. जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

बता दें कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है वह एक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं. साथ ही राजनीतिक पार्टी में भी उनका अच्छा खासा दखल है. मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल ने बताया की बच्ची के साथ मां ने आकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. परिवार के ही 5 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

शोषण के पूरे मामले की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को बताई. मां की काउंसलिंग के बाद बच्ची को महिला थाने लाया गया. वहीं इस पूरे मामले में लगभग 3 माह से शोषण की बात सामने आ रही है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *