शुरू हो गई दूसरे राउंड की काउंसिलिंग, 1 लाख छात्रों ने छोड़ दी सीट
भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग के स्नातक में प्रवेश के लिये निजी और सरकारी 1301 कॉलेजों में प्रथम चरण की काउंसलिंग में करीब एक लाख सीट विद्यार्थियों ने सीट छोड़ दी। यूजी में 2,70,718 के अलाटमेंट हुये। इसमें एक लाख 75 हजार 481 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिये हैं। शेष विद्यार्थियों को दूसरे राउंड में भागीदारी करना होगी। प्रदेश में यूजी-पीजी में करीब 12 लाख सीटों में प्रवेश लेने की कवायद विद्यार्थियों में जारी हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू कर दी है। उक्त छूटे एक विद्यार्थी अब दूसरे राउंड में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ विभाग प्रवेश से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी एकत्रित करने में लगा हुआ है। ताकि उन्हें भी विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश छोडने के कारणों की पता चल सके। यहां तक उन्हें दूसरे राउंड में दूर कर विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या में इजाफा कर सकें। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाले पांच कारण सामने आये हैं। इसमें सबसे ज्यादा विद्यार्थियों के पास फीस का शुल्क नहीं होना, अपनी तरफ से सही च्वाइस नहीं देना, कालेजों की पूर्ण जानकार नहीं होना शामिल हैं।
प्रदेश में बीएड की 39 हजार 98 सीटें अभी भी रिक्त हैं। दूसरे राउंड में प्रवेश लेने के लिये करीब तीस हजार नये विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। 45 हजार 133 विद्यार्थियों ने कालेजों में कालेजों का विकल्प दिया है। जिसमें बीस हजार 930 विद्यार्थियों को सत्यापन अब तक हुआ है। प्रथम चरण में सत्यापन में छूटे आवदेक एवं दूसरे चरण के आवेदकों को सत्यापन कराने का मौका 26 अगस्त तक मिलेगा। मेरिट एवं वरियता के आधार पर दूसरे चरण में सीटों का आवंटन 5 सितंबर को किया जाएगा।
