अब स्टेशन के बाहर भी खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, ये लोग बनेंगे एजेंट, ऐसे करें आवेदन

 समस्तीपुर 
अब रेल आरक्षित टिकट के लिए रेलवे स्टेशन स्थित पीआरएस काउंटर पर लंबी कतार में खड़े होने की जरुरत नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर भी यात्री अपनी सुविधा अनुसार आरक्षित टिकट को बनवा सकते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर आरक्षित टिकट व सामान्य टिकट बेचने के लिए प्राइवेट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) के लिए रेलवे ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

इसके तहत समस्तीपुर रेल मंडल के एनएसजी दो, तीन, चार, पांच एवं छह श्रेणी के 38 स्टेशनों को शामिल किया गया है। इन श्रेणी के स्टेशनों के कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सह अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) टर्मिनल स्टेशन परिसर के बाहर में संचालित किया जाएगा। इसमें टिकट काटने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों को ही प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जाएगा। 

तीन वर्षों के लिए होगा अधिकृत
स्टेशन से बाहर वाईटीएसके खोलने के लिए मात्र तीन वर्षों के लिए ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी 29 सितंबर तक सीलबंद लिफाफे में डीआरएम कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी एवं पूर्ण विवरण रेलवे की बेवसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है, ताकि अभ्यर्थी बेवसाइट की मदद से भी पीआरएस व यूटीएस के लिए नियम व शर्त की जानकारी प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *