पेट्रोल और डीजल का दाम में आज फिर कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली, कोलकाता, पटना, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई जैसे कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। बता दें, 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों 15-15 पैसे की कटौती की गई थी। 
 
अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं।  वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *