फिर बढ़ी उमस, विभाग का अनुमान कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली
भारी बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकलने के चलते राजधानी के मौसम में फिर से उमस बढ़ गई है। एक दिन पहले की तुलना में राजधानी के तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी हो गई। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही लगी रही। बीते दो दिनों के बीच हुई भारी बारिश का असर अभी भी दिल्ली की हवा में मौजूद है। इसके चलते हवा में आर्द्रता का स्तर ज्यादा है। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। लेकिन, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस अनुसार देखा जाए तो तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हुआ है। 

वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी इस सीजन का सामान्य तापमान है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 95 से 59 फीसदी तक रहा। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार के दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *