कोविड टीकाकरण हेतु राशन दुकानों और मनरेगा मजदूरों के बीच भी जागरूकता अभियान
रायपुर
रायपुर जिले में सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण सुनिश्चित हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 सितंबर तक चलाया जाएगा। कलेक्टरसौरभ कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारीमयंक चतुवेर्दी ने गत् दिवस कोविड टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की बैठक ली थी तथा कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के लिए टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बैठक में जिन विकासखंडों में टीकाकरण का प्रतिशत कम हुआ है, वहां विशेष ध्यान देने निर्देशित किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड के अंतर्गत ऐसे गांव जहां टीकाकरण प्रतिशत कम हुआ है वहां के राशन दुकानों तथा मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत काम करने वाले लोगों के बीच जाकर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें टीका लगवाने के लिए समझाइश दी। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा।
