इंदौर जन समर्थन और जागरूकता से ही नंबर वन : मंत्री सिलावट

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर शहर विगत 4 वर्षों से लगातार स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है। यह सब संभव हो सका है क्योंकि इंदौर की जनता जागरूक भी है और अभियान को उसका पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

सिलावट ने इंदौर में बुधवार प्रातः 7:00 बजे पलासिया चौराहे पर सफाई मित्रों के सम्मान में और इंदौर वासियों के स्वच्छता के प्रण को सैल्यूट करने सफाई अभियान में शामिल हुए। सिलावट ने गोगा नवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *