पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन

 कोलकाता 
पायनियर के संपादक रहे और पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ चंदन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया । उनके निधन की जानकारी राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता स्वपन दासगुप्ता ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।' 

आपको बता दें कि चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2018 में बीजेपी छोड़कर टीएमसी ज्वाइन कर लिया था। आपको यह भी बता दें कि चंदन मित्रा ने ’पायनियर’ अखबार के प्रिंटर और पब्लिशर के पद से हाल ही में इस्तीफा दिया था। उनकी जगह नरेंद्र कुमार ने ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *