सायरा बानो की बिगड़ी तबीयत, हुईं आईसीयू में भर्ती

मुंबई

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद अब हाल ही में उनकी पत्नी सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भर्ती कराए जाने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को पिछले 3 दिनों से ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी थी। इलाज के दौरान आज उन्हें ICU वॉर्ड में भर्ती किया गया।
ठीक होने की दुआ

सायरा बानो की उम्र 77 साल है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल वो इलाज पर ठीक रेस्पॉन्स कर रही हैं। सायरा बानो से जुड़ी इस खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने की है। जिसके सामने आते ही हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। वहीं, अभी तक उनके परिवार से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

  
बड़ा सदमा

बता दें कि कुछ समय पहले सायरा बानो तो बड़े सदमे से गुजरना पड़ा है। उनके पति दिलीप कुमार का निधन 98 की उम्र में लंबी बीमारी के कारण हो गया था। 7 जुलाई 2021 को दिलीप साहब के निधन की दुखद खबर आई, उसके बाद दुख में डूबी सायरा की सामने आईं तस्वीरें भी दिल तोड़ने वाली थीं। उस दौरान सायरा का दुख में शामिल होने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे थे। अभिनेता शाहरुख खान जो दिलीप कुमार के बेहद करीब थे वो इस मुश्किल घड़ी में सायरा को संभालते हुए दिखाई दिए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *